
जम्मू-कश्मीर में दिन पर दिन स्थिति खराब होती जा रही है। कश्मीरी पंडितों की हत्या से देशभर में सनसनी है। कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या ने शनिवार को देश को झकझोर कर रख दिया। उनकी हत्या के कुछ घंटे बाद, आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली और यहां तक कि कई और ऐसे ही उदाहरणों के संकेत दिए जो अभी आने बाकी हैं। आपको अच्छे से याद होगा कि कुछ महीने पहले ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स आई थी, जिसने देश में एक अलग ही माहौल बना दिया था। अब डायरेक्टर ने संकेत दिए हैं कि वो कश्मीर फाइल्स के पार्ट पर काम कर रहे हैं। ये जल्द ही आएगी।
‘कश्मीर फाइल्स 2’ में क्या होगा? : विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने एक ट्वीट का रिप्लाई किया, जिसमें लिखा गया था, ‘घाटी में कश्मीरी पंडितों की लगातार हत्याएं हो रही हैं लेकिन खुद को हिंदुओं का ठेकेदार बताने वाली सरकार सो गई है। लगातार हत्याओं, अत्याचार से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालात बहुत खराब हैं। कश्मीरी पंडित 90 के दशक वाले संकट से गुजर रहे हैं।’ इसको शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, इस पर कश्मीर फाइल्स बना सकेंगे क्या? तब विवेक ने रिप्लाई किया, ‘जी काम चालू है। 2023 के मध्य तक इंतजार करें।’
Home / Entertainment / Bollywood / कश्मीर फाइल्स का दूसरा पार्ट 2023 तक! क्या दिखेगी आज कश्मीरी पंडितों पर होते जुल्म की तस्वीर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website