Wednesday , September 30 2026 11:23 PM
Home / Sports / भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करो, World Cup से पहले माहौल गरमाया

भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करो, World Cup से पहले माहौल गरमाया


टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान के बीच खलबली मची हुई है। अगले साल होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान दिया, जिससे पूरी पाकिस्तान क्रिकेट बिरादरी में हलचल पैदा हो गई है। क्या पीसीबी अध्यक्ष, क्या पूर्व क्रिकेटर, जय शाह ने मानो पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। दरअसल, एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने वहां जाकर खेलने से इनकार करते हुए, टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर करवाने की बात कही थी।
जय शाह ने मंगलवार (18 अक्टूबर) को ये बयान दिया था, जिसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जय शाह बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया यानी बीसीसीआई के सचिव होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष भी हैं। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा है कि भले ही भारत पाकिस्तान में आकर नहीं खेलना चाहता, लेकिन पाकिस्तान को हर हाल में एशिया कप 2023 की मेजबानी करनी चाहिए। इसके अलावा कामरान अकमल ने तो अगले रविवार होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कह डाली।