Thursday , March 5 2026 10:27 PM
Home / Sports / आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया, 2011 और 2022 वर्ल्ड कप में गजब के संयोग, चैंपियन बनने वाली है टीम इंडिया!

आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया, 2011 और 2022 वर्ल्ड कप में गजब के संयोग, चैंपियन बनने वाली है टीम इंडिया!


आयरलैंड ने खिताब की दावेदार इंग्लैंड (IRE vs ENG) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के वर्षा से बाधित सुपर-12 मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया। आयरलैंड की पारी पहले खेलते हुए 19.2 ओवर में 157 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाये थी कि फिर बारिश आने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। आयरलैंड मुकाबले में पांच रन से विजेता बन गया।
2011 में भी आयरलैंड से हारा था इंग्लैंड : भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था। बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 327 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। जवाब में आयरलैंड ने 25वें ओवर में 111 रनों पर 5 विकेट खो दिए। लेकिन फिर केविन ओब्रायन क्रीज पर उतरे। 50 गेंदों पर शतक लगाने वाले ओब्रायन ने 63 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। इस पारी की मदद से आयरलैंड ने मैच को आखिरी ओवर में 3 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से प्रैक्टिस मैच : 2022 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के दो प्रैक्टिस मैच थे। पहला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ। 2011 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा ही था। उस वर्ल्ड कप में भी भारत का पहला वॉर्म अप मैच ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड से था।
नीदरलैंड्स से हुआ था मुकाबला : इस बार नीदरलैंड्स की टीम भारत के ग्रुप में है। 2011 में भी नीदरलैंड्स भारत के ग्रुप में ही था। इसके साथ ही 2011 में ओरियो लॉन्च हुआ था। इस बार वर्ल्ड कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर ओरियो लॉन्च करते हुए कहा था कि यही भारत को जीत दिलाएगा। इस तरह लगातार ऐसे संयोग बन रहे हैं, जो इशारा करते हैं कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 को अपने नाम कर सकती है।