
इटली में एक शॉपिंग सेंटर में चाकू मारने की घटना में 1 की मौत हो गई है और फुटबॉलर पाब्लो मारी समेत 4 घायल हो घए हैं। इटली के शहर मिलान के बाहरी इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में बदमाशों ने एक साथ पांच लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं घायलों में आर्सेनल फुटबॉलर पाब्लो मारी भी शामिल हैं। सीएनएन ने इटली के नेशनल पुलिस के हवाले से ये खबर दी।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम को लगभग 6.30 बजे मिलानोफइयोरी डि असागो शॉपिंग सेंटर में हुई थी। आर्सेनल ने बयान जारी कर बताया कि 29 वर्षीय फुटबॉलर पाब्लो फिलहाल अस्पताल में हैं और घायल हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने लोगों को चाकू मारा है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार अब गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल हमने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।”
Home / Sports / इटली के शॉपिंग सेंटर में शख्स ने चाकू से किया हमला, फुटबॉल स्टार समेत 4 घायल, 1 की मौत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website