प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के बाली में गए हैं। यहां उन्होंने कई नेताओं के साथ मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी इंडोनेशियाई संस्कृति के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी इंडोनेशिया के कलाकारों के साथ एक वाद्य यंत्र बजा रहे हैं। धातु के बने इस म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का वीडियो देखते ही देखते तेजी से शेयर किया जाने लगा। घंटे भर में ही इसे 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं पीएम मोदी क्या बजा रहे हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेमलन (Gamelan) नाम का एक वाद्य यंत्र बजा रहे हैं। इसे गेमलांग और गेमलिन भी कहा जाता है। यह वाद्य यंत्र इंडोनेशिया में जावा और बाली द्वीप का स्वदेशी वाद्य यंत्र है। यह धातु को अलग-अलग आकार में मोड़ कर बनाया जाता है। लकड़ी से बजाने पर इससे तरह-तरह की आवाजें निकलती हैं। कई बार यह बीच में उभरा होता है, तो कई बार एकदम चपटा होता है। इसके जरिए म्यूजिक तैयार करने के लिए साथ में बांसुरी और वॉयलेन की तरह दिखने वाला एक वाद्य यंत्र बजाया जाता है। कई अन्य वाद्ययंत्रों के जरिए ऑर्केस्ट्रा तैयार होता है।
Home / News / बाली में ये क्या बजा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? हर कोई पूछ रहा सवाल, हमसे जानें जवाब