Wednesday , September 30 2026 4:29 AM
Home / News / क्या समुद्र में भी रहते हैं सूअर? आयरलैंड में महासागर से बाहर आया अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिक भी हैरान

क्या समुद्र में भी रहते हैं सूअर? आयरलैंड में महासागर से बाहर आया अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिक भी हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब समुद्री जीव की तस्वीर चर्चा में है। यह जीव जमीन पर रहने वाले जानवर सूअर जैसा प्रतीत हो रहा है। इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों में आयरलैंड के बार्ना पियर समुद्र तट के किनारे पानी से बाहर आए जीव की बॉडी दिखाई दे रही है। Bearna Beo ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि सील को अब समुद्री तट से हटा दिया गया है। उन्होंने कैप्शन में ओशन रिसर्च कंजर्वेशन एसोसिएशन आयरलैंड का एक अपडेट भी शेयर किया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जीव बिना सिर के मिला था जो अक्सर कठोर मौसम या तेज हवाओं में फंसकर जान गंवाने वाली सील के मामले में होता है।’ मिरर के मुताबिक, आमतौर पर उत्तरी आयरलैंड के आसपास तट पर दो तरह की सील देखी जाती हैं। इनमें से एक हार्बर सील आकार में छोटी होती है और अधिक आश्रय वाले ठिकानों में रहना पसंद करती है। क्षेत्र में पाई जाने वाली दूसरी प्रजाति ग्रे सील की है। उनका शरीर लंबा होता है और वे अधिक खुले क्षेत्र में रहना पसंद करती हैं।
वैज्ञानिकों को मिले अजीबोगरीब जीव – इस बीच म्यूजियम विक्टोरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर के एक दूरस्थ क्षेत्र में पानी के नीचे समुद्री जीवों के एक रहस्यमय संग्रह की खोज की है। वैज्ञानिक और शोधकर्ता बिना आंखों वाली ईल, चमगादड़ जैसी मछली और तेज दांतों वाली छिपकली मछली की खोज करके चकित थे। इस खोजी अभियान के मुख्य वैज्ञानिक टिम ओ’हारा ने लिखा, ‘जीव हर आकृति और आकार में मौजूद थे। हर प्रजाति अत्यधिक गहरे समुद्री वातावरण के अनुकूल है।’
रहस्यों की दुनिया है समुद्र – लाइव साइंस के मुताबिक ये जीव ऑस्ट्रेलिया के सुदूर कोकोस (कीलिंग) आइलैंड्स मरीन पार्क में एक खोजी अभियान के दौरान मिले थे। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की टीम ने तीन मील से भी अधिक गहराई से नमूने एकत्र किए हैं। उन्होंने पहले के अज्ञात गहरे समुद्र में भी सर्वे किया था। समुद्र दुनिया की कुछ सबसे विचित्र प्रजातियों का घर है जिनमें से ज्यादातर की अभी खोज नहीं हुई है। ऐसे में जब ये बहकर किनारे पर आते हैं तो अक्सर शोधकर्ता हैरान हो जाते हैं।