
जापान की सरकार ने अफगानिस्तान को 10.67 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का वादा किया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित जापानी दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दूतावास ने कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जापान ने अफगानिस्तान के लिए 10.67 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का का फैसला किया है, जिससे मानवीय और बुनियादी मानवीय ज़रूरतों की सहायता परियोजनाओं को लागू किया जा सकेगा। हमें उम्मीद है कि ये परियोजनाएं अफगानिस्तान के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद करेंगी।”
राजनयिक मिशन ने कहा कि परियोजनाओं को संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से लागू किया जाएगा। दूतावास ने कहा कि आगामी 10.67 करोड़ डॉलर की सहायता को मिलकार जापान ने अगस्त 2021 से अब तक अफगानिस्तान को 33.5 करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website