
प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती काफी सुर्खियां बटोर रही है, आजकल प्रियंका अपनी नन्ही परी की खूब तस्वीरें शेयर कर रही है, 25 दिसंबर को क्रिसमस आने वाला है और ये मालती का पहला क्रिसमस होगा, जिसे प्रियंका अपनी लाडली के लिए खास बना देंगी, इसी के चलते प्रियंका ने मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
न्यू जर्सी में क्रिसमस लाइट्स देखने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ बाहर निकलते हुए तस्वीरें साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘परफेक्ट विंटर डेज’। उन्होंने निक पर इस बात के लिए भी सरकासम किया कि उन्होंने दोनों के साथ मिरर सेल्फी क्लिक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सर्दियों के लिए बेहतरीन दिन। Ps: पहली तस्वीर- पति वास्तव में मेरी मिरर सेल्फी में दिलचस्पी रखता है।” पहली तस्वीर में प्रियंका को ब्लैक एंड व्हाइट विंटर आउटफिट में मिरर सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाया गया है। निक जोनास भी फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वह अपने सेलफोन में बिजी हैं। तस्वीर के बाद मालती के साथ प्रियंका की झलक दिखाई देती है क्योंकि वे मालती को क्रिसमस की सजावट दिखाने के लिए एक बेबी कैरियर में ले जाती है। हालेंकी तस्वीरों में उनका चेहरा दिख नही रहा है।
एक फैंन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, “प्यारी पहली क्रिसमस मेमोरी !!” मालती इस साल अपना पहला क्रिसमस कैसे मनाएंगी, ये बात जानने के लिए सारे फैंस काफी उत्सुक हैं। एक अन्य ने लिखा, “Awww सबसे प्यारा परिवार।”
प्रियंका अब लव अगेन और एंडिंग थिंग्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। वह अमेज़न प्राइम वेब सीरीज़, सिटाडेल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगी। रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, पैट्रिक मॉर्गन द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। अभिनेता ने फरहान अख्तर की जी ले ज़रा भी साइन की है जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ कां करेंगी।
Home / Entertainment / क्रिसमस लाइट्स को निहारती नज़र आई मालती मैरी चोपड़ा जोनास, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website