
अमेरिका ने यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का ऐलान किया है। यह ऐलान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेंलेस्की के वाशिंगटन यात्रा के दौरान किया गया है। बाइडेन प्रशासन ने बताया है कि यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम सहित 1.85 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता दी जाएगी। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है। ऐसे में यूक्रेन के पास इस सिस्टम के आने से रूसी मिसाइलों के हमलों में कमी आ सकती है। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम के तौर पर पैट्रियट की प्रभावशीलता पर सवाल भी उठते रहे हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के पास पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम का होना रूस के लिए बड़ा झटका है।
पैट्रियट सिस्टम क्या है? – पैट्रियट लंबी दूरी का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। इसका डेवलपमेंट 1963 में शुरू हो गया था। इसको बनाने का उद्देश्य पुराने पड़ रहे नाइके हरक्यूलिस और हॉक एयर डिफेंस सिस्टम को बदलना था। इस एयर डिफेंस सिस्टम का पहला परीक्षण 1969-1970 में हुआ था। पैट्रियट को 1982 में पहली बार अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। इस एयर डिफेंस को रेथियॉन ने डिजाइन किया था, जबकि इसके मिसाइल का डेवलपमेंट मार्टिन-मेरिएटा ने किया था। वर्तमान में अमेरिकी सेना पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के अलग-अलग वेरिएंट के 1100 से अदिक लॉन्चरों का इस्तेमाल करती है। इस एयर डिफेंस को अमेरिका के कई दोस्त देशों को भी निर्यात किया गया है। वर्तमान में पैट्रियट के अडवांस वेरिएंट 14 देशों की सेना में शामिल हैं।
खाड़ी युद्ध में पहली बार हुआ था इस्तेमाल – पैट्रियट को पहली बार 1991 के फारस की खाड़ी युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान इस मिसाइल सिस्टम ने खुद को साबित किया था। इस मिसाइल सिस्टम से सऊदी अरब, कुवैत और इजराइल की रक्षा की गई थी। इसके बाद 2003 में इराक पर अमेरिकी आक्रमण के दौरान भी इस डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था।
Home / News / पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम क्या है जिसे यूक्रेन को देने जा रहा अमेरिका, रूस के खिलाफ कितना असरदार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website