
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ दोनों टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। घरेलू टेस्ट सीरीज में एक भी मैच में जीत नहीं दर्ज कर पाने के कारण टीम के कप्तान बाबर आजम पर उनकी कप्तानी को लेकर सवालों की बौछार की गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मीडिया से मुखातिब बाबर से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या पिछले साल से घरेलू रिकॉर्ड खराब होने के कारण वह टेस्ट कप्तानी छोड़ने की सोच रहे हैं।
इस पर बाबर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट मैच खत्म हो चुके हैं और अब हमें सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। उसके बारे में ही सवाल पूछें।’ कप्तानी को लेकर फिर उठे सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे खुद को किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। मेरा फोकस पाकिस्तान के लिये अच्छा खेलने पर है।’
उन्होंने कहा, ‘सीमित ओवरों के क्रिकेट में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उस लय को कायम रखना चाहते हैं। न्यूजीलैंड बहुत अच्छी टीम है और दोनों टीमों के लिए यह कठिन सीरीज होगी।’
बाबर ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन को लेकर अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी से उनका कोई मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि वह और मुख्य कोच अपनी राय देते हैं और बैठकों में अपनी रणनीति से भी चयनकर्ताओं को अवगत कराते हैं।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हालात देखकर ही वह इस सीरीज को लेकर टीम की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं जिनके लिए यह नया अनुभव होगा और उन्हें हालात के मुताबिक ढलना होगा।’
न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज रहा था ड्रॉ – हाल ही में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दो मैचों की सीरीज ड्रॉ रही थी। सीरीज के पहले मैच में खराब रौशनी के कारण खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया था। इसके दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन सरफराज अहमद ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तानी टीम के हार को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Home / Sports / कप्तानी पर पूछा गया सवाल तो बाबर आजम को लगी मिर्ची, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी बौखलाहट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website