Tuesday , March 3 2026 10:55 PM
Home / Sports / रोहित शर्मा ने मैच के साथ जीता दिल, श्रीलंकाई कप्तान को ‘आउट’ होने के बाद भी बनाने दिया शतक

रोहित शर्मा ने मैच के साथ जीता दिल, श्रीलंकाई कप्तान को ‘आउट’ होने के बाद भी बनाने दिया शतक

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। भारतीय टीम ने मैच को 67 रनों से अपने नाम कर लिया। पू्र्व कप्तान विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक लगाते हुए 113 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने भी 83 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उमरान मलिक ने तीन विकेट लिये। इन सब के बीच रोहित शर्मा ने मैच के आखिरी ओवर में कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
रोहित ने अपील वापस ली – श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेंद डालने से पहले दासुन शनाका को रन आउट कर दिया। शनाका क्रीज से बाहर थे और इसी वजह से शमी ने ऐसा किया। उन्होंने अपील की और मैदान अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद मांगी। इस बीच कप्तान रोहित ने आकर सभी से बात की और अपील वापस लेने का फैसला किया। अंत में शनाका ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
रोहित शर्मा ने क्यों किया ऐसा – रोहित शर्मा से मैच के बाद इस बारे में सवाल भी पूछा गया। इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा- मुझे नहीं पता था कि शमी ने ऐसा किया, वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी, हम उन्हें इस तरह आउट नहीं कर सकते। हमने ऐसा नहीं सोचा था। उन्हें सही में शानदार खेला।