
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा. भारत इस सीरीज में निर्णयायक बढ़त ले चुका है. हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया. वहीं रायपुर में दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 8 विकेट से शिकस्त दी. अब तीसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी मेहमानों का 3-0 से सफाया करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज का हैपी एंडिंग करना चाहेगा. आइए आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं?
न्यूजीलैंड के हाथ से फिसली सीरीज- भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड का फिर वनडे सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया. कीवी टीम बीते 34 साल से भारत की धरती पर एकदिवसीय सीरीज नहीं जीत पाई है. न्यूजीलैंड की टीम साल 1988-89 से नियमित अंतराल पर भारत वनडे सीरीज खेलने आती रही है. लेकिन इस दौरान उसे एक बार भी भारत में एकदिवसीय श्रृंखला जीतने में कामयाबी नहीं मिली. मौजूदा सीरीज में अगर देखा जाए तो भारत ने उसे हैदराबाद और रायपुर में हराकर अजेय बढ़त हासिल कर ली.
कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे? – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 24 जनवरी को खेला जाएगा.
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website