
टीम इंडिया ने इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया है. इस तरह भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है.
बहरहाल, इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य था, लेकिन कीवी टीम 41.2 ओवर में महज 295 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉन्वे ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. ड्वेन कॉन्वे ने 100 गेंदों पर 138 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
ड्वेन कॉन्वे का शतक गया बेकार – न्यूजीलैंड के लिए ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने शानदार पारी खेली, लेकिन टीम की हार को नहीं टाल सके. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. ड्वेन कॉन्वे के अलावा हेनरी निकोल्स ने 40 गेंदों पर 42 रन बनाए जबकि मिचेल सैंटनर ने 34 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 3-3 विकेट झटके.
Home / Sports / इंदौर में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, वनडे में नंबर वन बना भारत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website