Tuesday , April 28 2026 5:31 AM
Home / Sports / मैं यहां… ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल हार के बाद रोने लगीं सानिया मिर्जा, देखें वीडियो

मैं यहां… ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल हार के बाद रोने लगीं सानिया मिर्जा, देखें वीडियो


भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स के खिताबी मुकाबले में 0-2 से हार के बाद रो पड़ीं। उनके पार्टनर रोहन बोपन्ना उन्हें करियर के लिए शुभमना दे रहे थे और वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। सानिया और बोपन्ना की जोड़ी को खिताबी मुकाबले में ब्राजील की जोड़ी Stefani और Matos ने हराया।
मैच खत्म होने के बाद रोहन बोपन्ना ने माइक संभालते हुए सानिया मिर्जा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि किस तरह सानिया ने अपने खेल से ढेरों युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान जब कैमरा सानिया की ओर मूव करता है तो उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। इसके बाद जब सानिया ने खुद माइक संभाला तो वह बोल नहीं पा रही थीं। लगातार उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।
उन्होंने खुद को संभालते हुए कुछ बोलना चाहा, लेकिन नहीं बोल सकीं। इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट के बाद उन्होंने सबसे पहले विपक्षी ब्राजीलियन जोड़ी को जीत की बधाई दी।