Wednesday , June 17 2026 1:05 AM
Home / News / भारत का मुकाबला नहीं कर सकती पाकिस्तान की IT इंडस्ट्री, पाक के पूर्व मंत्री की बात सुन हर भारतीय को होगा गर्व

भारत का मुकाबला नहीं कर सकती पाकिस्तान की IT इंडस्ट्री, पाक के पूर्व मंत्री की बात सुन हर भारतीय को होगा गर्व


भारत की IT इंडस्ट्री का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारत के दुश्मन भी यह मानते हैं कि दुनिया भर के कंप्यूटर बिना भारतीय इंजीनियरों के नहीं चल सकते। पाकिस्तानी अवाम पहले ही इस बात को बिना किसी संदेह मानती थी। लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भी भारत के IT सेक्टर की खुल कर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल को पिछले साल सितंबर में हटा दिया गया था। उन्होंने कहा है कि भारत के पास IIT है, जिससे उसकी तरक्की हो रही है। दरअसल मिफ्ताह इस्माइल ने एक ट्वीट कर कहा था कि अर्थव्यवस्था को लेकर लोग उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। वह उसका जवाब देंगे।
इस पर उनसे एक यूजर ने कहा, ‘हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका आईटी सेक्टर है। 90 के दशक में भारत ने बड़े बदलाव किए और आईटी सेक्टर का दिग्गज बन गया। आईटी सेक्टर का भारत की अर्थव्यवस्था में 2025 तक 10 फीसदी योगदान का अनुमान है। हमारा आईटी सेक्टर सिर्फ 1 फीसदी का ही योगदान क्यों देता है?’ इस पर मिफ्ताह इस्माइल ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन कर हर भारतीय को गर्व होगा।
क्या बोले मिफ्ताह इस्माइल – मिफ्ताह इस्माइल ने भारत के आईटी सेक्टर के आगे बढ़ने पर भारतीय शिक्षण संस्थानों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘भारत का आईटी सेक्टर इसलिए आगे है, क्योंकि भारत के में IIT और कई महान विश्ववविद्यालय है और हमारे पास नहीं। खराब कानून व्यवस्था के कारण पाकिस्तान में विदेशी निवेश नहीं करते और न ही सर्विस से जुड़े ऑफिस खोलते हैं।’ भारत में आईटी उद्योग सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इंजीनयरिंग सर्विस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाउड कंप्यूटिंग समेत एक विविध श्रेणी शामिल है।
IIT का लोहा मानती है दुनिया – भारत के बेहतरीन और कुशल इंजीनियरों ने दुनिया के आईटी सेक्टर पर कब्जा जमा रखा है। भारत का अनुकूल कारोबारी माहौल इसके विकास की एक बड़ी वजह है। पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल ने जब अपनी अवाम से पूछा कि आखिर भारत आगे क्यों है, तो उन्होंने साफ तौर पर इसके लिए भारत की आईटी इंडस्ट्री को वजह बताया। इसके बाद जब उनसे भारत की आईटी इंडस्ट्री के आगे होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे IIT का हाथ है। IIT का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इसीलिए कई देश चाहते हैं कि उनके यहां भी IIT अपनी शाखा खोले। संयुक्त अरब अमीरात में IIT का एक कैंपस खुलेगा।