Saturday , September 12 2026 12:52 PM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की वैश्विक सद्भावना की बनीं दूत

प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की वैश्विक सद्भावना की बनीं दूत

12
अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ में नजर आने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बन गई हैं। उनका कहना है कि वह इससे बेहद खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रही हैं। इससे पहले वह यूनीसेफ की राष्ट्रीय सद्भावना दूत रह चुकी हैं। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “विश्वास नहीं होता कि 10 साल हो गए! अब सभी बच्चों के लिए इस अद्भुत संगठन के साथ वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में सेवा का अवसर। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।” पूर्व मिस वर्ल्ड ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ‘बेवॉच’ से शुरुआत की है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन के साथ अपनी फोटो को साझा किया। प्रियंका ने बेकहम और ब्राउन का यूनिसेफ वैश्विक परिवार से परिचय के लिए धन्यवाद किया। प्रियंका ने शानदार मेजबानी के लिए ब्राउन की प्रशंसा की और ‘गोल्डेन ग्लोब्स नॉड फॉर एवरी चाइल्ड’ के लिए बधाई भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *