Saturday , September 12 2026 11:43 AM
Home / Entertainment / मडोना ने किया खुलासा, माइकल जैक्सन के साथ की थी डेटिंग

मडोना ने किया खुलासा, माइकल जैक्सन के साथ की थी डेटिंग

19
पॉप गायिका मडोना ने यह खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार पॉप संगीत के बादशाह मरहूम माइकल जैक्सन के साथ डेटिंग की थी।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स कॉर्ड के ‘द लेट लेट शो’ के कारपूल कराओके सेशन में मडोना ने कबूल किया कि उन्होंने जैक्सन के साथ जोरदार पप्पी-झप्पी (टंग इन माउथ किस) की थी।

मडोना ने कहा, ”बेशक मैंंने ऐसा किया है। लेकिन अभी तक इस बारे में बताने का मुझे मौका नहीं मिला, आज तक किसी ने इस बारे में मुझसे नहीं पूछा।

मडोना ने आगे कहा कि उन्होंने ही पहला कदम उठाया था, क्योंकि ‘वे थोड़े शर्मीले थे। मडोना ने कहा, ”लेकिन वे एक तैयार साथी थे। एक ग्लास चारडोने (व्हाइट वाइन) लेने के साथ ही वे तत्पर हो गए थे और इस (वाइन) ने तो जादू की तरह काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *