ऑकलैंड के पश्चिम क्षेत्र में स्थित वाइटेमाटा रग्बी क्लब में स्थानीय ब्लूज की टीम ने वर्ष 2023 के प्रीसीजन अभ्यास मैच में हरिकेन्स की टीम को 28- 21 के अंतर से हराया |
हालांकि ब्लूज टीम में उसके कई प्रमुख सितारे यह मैच नहीं खेल रही थे, फिर भी इस अभ्यास मैच को ऑल ब्लैक्स के सितारा खिलाड़ी रोजर टुइवासा शेक की मौजूदगी के कारण दर्शकों के लिए विशेष तौर पर रोमांचक रहा | स्वयं रोजर के लिए भी यह मैच एक अच्छे मैच अभ्यास के लिए आवश्यक था |
मध्यांतर के समय हरिकेन्स की टीम 21-14 की बढ़त बनाए हुए थी | लेकिन मध्यांतर के बाद के खेल में ब्लूज ने शानदार वापसी करते हुए हरिकेन्स को एक भी अतिरिक्त अंक नहीं लेने दिया और 14 अंक और अपने खाते में डाल कर इस मैच को 28- 21 के अंतर से जीत लिया |
ब्लूज की टीम पिछले वर्ष के फाइनल में परास्त हुई थी, उसके कई सितारा खिलाड़ी जैसे सैम नॉक, टौफा फुनाकी ओर हैरी प्लंबर ने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया था |
हरिकेन्स के लिए इस मैच में देवन फ्लाण्डेर्स ने दो और एडेन मॉर्गन ने अपनी तरफ से पहले ही हाफ में तीन ट्राई अर्जित किए|
हरिकेन्स अब अपना अगला अभ्यास मैच अगले शुक्रवार को लेविन में क्रूसेडर्स के खिलाफ जबकि ब्लूज का मुकाबला चीफ़्स के विरुद्ध पुकेकोही में शुक्रवार को ही खेला जाएगा|
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website