
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। खासकर की बी टाउन में। पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने ब्याह किया। फिर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सात फेरे ले लिए। इनके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग दोबारा सात जन्मों की कसमें खा लीं। पहले इन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और अब पूरे क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।
नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने तीन साल पहले 31 मई, 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। क्योंकि एक्ट्रेस उस समय प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में वह ज्यादा धूमधाम से अपनी शादी को इंजॉय नहीं कर पाए थे। और जुलाई, 2020 में ही ये पेरेंट्स भी बन गए थे। ऐसे में उन्होंने बेटे के बड़े होने के बाद दोबारा शादी करने का मन बनाया और राजस्थान के उदयपुर में वैलेंटाइन डे के मौके पर व्हाइट वेडिंग कर डाली।
नताशा और हार्दिक को खूब बधाई – सोशल मीडिया पर इनके शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं। अपारशक्ति खुराना, डीजे चेतस, अलीम हकीम, युधवीर सिंह चरक, केएल राहुल, नेहा धूपिया, शिव पंडित, राहुल शर्मा, आरजे अभिनव समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फैन्स ने भी भी प्यार लुटाया है। कहा है कि बेटा अपने मम्मी-पापा की वेडिंग को सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं, कुछ ये भी कह रहे हैं कि बेटा कितना खुशनसीब है कि वह अपने माता-पिता की शादी देख रहा है।
Home / Sports / नताशा और हार्दिक की शादी में बेटे ने लूटी महफिल, वेडिंग फोटोज को देख दिल हार बैठेंगे आप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website