Sunday , April 5 2026 9:57 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अमिताभ बच्चन के साथ तकरार पर खुलकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, बताया किस बात का होता है अब मलाल

अमिताभ बच्चन के साथ तकरार पर खुलकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, बताया किस बात का होता है अब मलाल


सबको ‘खामोश’ कहने वाले दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन का रिश्तो तो जगजाहिर है। दोनों के बीच उतनी अच्छी कभी पटी ही नहीं, जितनी फिल्मों में वह गदर काटते थे। इनके बीच हमेशा एक मनमुटाव ही देखा गया है। कभी इन्होंने हालांकि खुलकर बात नहीं की। अब एक कार्यक्रम में एक्टर ने बिग बी के साथ अपने क्लैश के बारे में बात की है। साथ ही उसका भी जिक्र किया है, जिसका मलाल उन्हें आज तक होता है।
कोलकाता में हो रहे ‘आज तक’ के एक कार्यक्रम में तमाम दिग्गजों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने तमाम सवालों पर खुलकर अपनी राय रखी। इसी दौरान इनसे एक्टर्स के बीच होने वाले ईगो क्लैश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा- क्लैश होता रहता है। उस समय जवानी का जोश होता था। अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग होती थी जो कि वो आपको अलग-अलग कैटगरी में डाल देते थे। किसी की ज्यादा तारीफ करके उसे बेहतर बता देते और किसी को कमतर आंकते थे। वैसे आज के वक्त में मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।
अमिताभ संग दोस्ती पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा – अब इसी सवाल के बीच मौके पर चौका मारते हुए एंकर ने अमिताभ बच्चन का नाम छेड़ दिया। पूछा कि क्या उनके साथ एक्टर का क्लैश हुआ था? इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह पहले ही बोल चुके हैं कि जवानी का जोश था। हम दोनों की दोस्ती पुरानी है। पहले खूब टकराव हुआ करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि उस दौरान नेम-फेम का खुमार था लेकिन अब सब वक्त के साथ बदल गई हैं और अच्छी हो गई हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा के हाथ से फिसली फिल्में – शत्रुघ्न सिन्हा ने इसी बातचीत में आज तक होने वाले मलाल के बारे में भी बताया। कहा कि उनके लिए फिल्म दीवार लिखी गई थी लेकिन इसको न करने का दुख आज भी है। एक्टर के मुताबिक, 6 महीने तक उस मूवी की स्क्रिप्ट इनके पास थी लेकिन बाद में जब मतभेद हो गया तो वह इसमें काम नहीं कर पाए। इसके अलावा उन्हें शोले भी ऑफर हुई और उसमें गब्बर का रोल दिया जा रहा था। ये भी उन्हें करनी थी लेकिन डेट्स मैच नहीं हुईं इसलिए ये भी चली गई हाथ से।
शत्रुघ्न सिन्हा को है अब मलाल – शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनके पास उस समय इतनी सारी फिल्में थीं करने को कि वह कर ही नहीं पा रहे थे। फिल्म ‘शोर’ में वह प्रेम नाथा का किरदार निभाना चाहते थे। इसके लिए चार महीने का समय भी मांगा गया था लेकिन ये भी नहीं कर पाए। मनोज कुमार घर आकर फिल्में न करने का कारण पूछते थे। अब क्या बताऊं कि नहीं कर पा रहा। मगर खुशी है कि जिन्होंने की, बढ़िया काम किया। अच्छा लगता है कि अमिताभ ने उसमें काम किया और वह सुपरस्टार बन गए।