Wednesday , March 4 2026 4:35 AM
Home / Sports / मार्करम का एक और पराक्रम, आईपीएल में कप्तानी मिलते ही चमक उठा सितारा

मार्करम का एक और पराक्रम, आईपीएल में कप्तानी मिलते ही चमक उठा सितारा


साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर बल्लेबाज एडेन मार्करम के बल्ले से इन दिनों रन नहीं आग बरस रहे हैं। टी20 हो फिर टेस्ट क्रिकेट हर फॉर्मेट में उन्हें बल्ले से रन निकल रहा है। मार्करम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में दमदार शतकीय पारी खेली है। उन्होंने 174 गेंद में 115 रन बनाए जिसमें 18 चौके शामिल रहे। उनके इस दमदार के खेल के कारण ही साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए हैं।
एडेन मार्करम इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका में खेले गए एसए टी20 लीग के फाइनल में विस्फोटक शतक लगाया था। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए भी मार्करम को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
मार्करम ने पिछले कुछ समय से जिस तरह का भरोसा दिखाया उसी के कारण आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या मार्करम सनराइजर्स को एसए लीग की तरह सफलता दिला पाते हैं या नहीं।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम केन विलियमसन की जगह लेगें। हालांकि इस सीजन में विलियमसन सनराइजर्स के लिए नहीं खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इससे पहले डेविड वॉर्नर टीम के कप्तान थे लेकिन सीजन के बीच में उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया।
हालांकि आईपीएल 2023 के लिए जब मार्करम को कप्तानी सौंपी गई थी कई लोगों को काफी हैरानी हुई थी क्योंकि टीम में मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम पर अपना भरोसा दिखाया है।