Thursday , February 19 2026 3:57 AM
Home / Entertainment / Bollywood / 35 साल दूर रहकर दोबारा साथ आए रणधीर और बबीता, शादी के 17 साल बाद हुए थे अलग बेबो के मम्मी-पापा

35 साल दूर रहकर दोबारा साथ आए रणधीर और बबीता, शादी के 17 साल बाद हुए थे अलग बेबो के मम्मी-पापा


साल 1971 में शादी और फिर मनमुटाव की वजह से 1988 में अलग हुए रणबीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर साथ आ गए हैं। इन्होंने इतने लंबे समय दूर रहने के बाद भी तलाक नहीं लिया था। और अब दोबारा साथ रहने के फैसले से न सिर्फ परिवार और रिश्तेदार खुश हैं बल्कि फैन्स भी दोनों के साथ रहने की खबर सुनकर एक्साइटेड हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा और करीना कपूर की मां बांद्रा में स्थित अपने पति के नए घर में रहने के लिए सारा सामान लेकर पहुंच गई हैं।
बबीता और रणधीर कपूर के साथ रहने से बेटियां खुश हैं क्योंकि दोनों एक छत के नीचे रहकर एक-दूसरे की देखभाल कर सकेंगे। इस उम्र में साथ रह पाएंगे। दोनों ने लंबे अर्से एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी। लव मैरिज के बावजूद शादी के सालों बाद इनकी बनी नहीं और मतभेद के चलते ये अलग हो गए। ऐसे में दोनों का दोबारा 35 साल बाद यूं साथ आना हर किसी के लिए बड़ी बात है। क्योंकि सभी ने हमेशा यही चाहा कि जिस तरह अभी रणधीर की तबीयत है, उसमें उनकी पत्नी का पास होना ज्यादा जरूरी है।
रणधीर-बबीता के साथ आने पर लोगों का रिएक्शन – रणधीर और बबीता के साथ आने की खबर सुनने के बाद फैन्स ने भी अपने रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा- मुझे इनकी फिल्म कल आज और कल का वो गाना याद आ गया जब हम होंगे 60 साल के और तुम होगे 55 के प्रीत की रीत निभाओगी ना। फिर भी अपने बचपन की। एक यूजर ने लिखा- बहुत सही फैसला। एक ने कहा- अच्छा फैसला लिया चीचा।
रणधीर-बबीता की शादी, बच्चे और सेप्रेशन – बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 1969 में हुई थी। दोनों फिल्म ‘संगम’ के सेट पर मिले और यहीं इनको पहली नजर वाला प्यार हो गया। इसके बाद इनके मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और फिर बाद में शादी हो गई। इन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। सब अच्छा चल रहा था लेकिन बाद में रणधीर का करियर डगमगाने लगा। फिल्में फ्लॉप होने लगीं। आर्थिक दिक्कतें आने लगीं। ऐसे में तनाव में आकर एक्टर ने खुद को शराब का आदी बना लिया। एक्टिंग भी एक तरह से छोड़ दी। इससे दोनों की शादी पर असर पड़ा और ये अलग हो गए।