
भारतीय नौसेना ने रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नौसेना ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए बताया कि मिसाइल ने अरब सागर में अपने टारगेट को सटीकता से निशाना बनाया। खास बात यह कि इस ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत डीआरडीओ में डिजाइन किया गया है। भारत के इस मिसाइल टेस्ट लॉन्च ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। अरब सागर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के किनारों से मिलता है। ऐसे में पाकिस्तान इस टेस्ट से और ज्यादा घबराया हुआ है।
पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत एस खान ने भारतीय नौसेना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय अपनी समुद्री रक्षा को लगातार मजबूत कर रहे हैं। पाकिस्तानी अभी भी समुद्र में खोए हुए हैं।’ उनके ट्वीट पर कई पाकिस्तानियों ने भारत से तुलना करते हुए अपने ही मुल्क पर जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा, ‘पैसा कहां है वजाहत? भारत के साथ हथियारों की रेस अब खत्म हो चुकी है। आर्म्स रेस का अब कोई मतलब नहीं है।’
Home / News / अरब सागर में भारत ने दागी ब्रह्मोस मिसाइल, कंगाल पाकिस्तान की उड़ी नींद! अपने ही मुल्क को कोसने लगी अवाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website