
कई लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता है। ये लोग जानवरों को अपने घर के सदस्यों की तरह की ट्रीट करते हैं। ऐसा ही एक शौक यहां की एक महिला को भी है, जिसने अपने घर में 6 बिल्लियां पाली हुई हैं। यह महिला अपनी बिल्लियों को कभी भी भूखा नहीं रहने देती। 6 बिल्लियों वाले बड़े परिवार को पालने में कभी-कभी महिला को इतनी दिक्कतें हो जाती हैं कि वह खुद भूखी रह जाती है लेकिन जानवरों को हमेशा समय पर खाना देती है।
नॉर्थ लंदन में रहने वाली यासमेन कप्तान इन दिनों खूब चर्चा में है। महिला ने हाल ही में दावा किया कि वह हफ्ते में सिर्फ एक ही बार खाना खाती है ताकि उसकी 6 बिल्लियां भरपेट खाना खा सकें। यूनाइटेड किंगडम में रहना महिला के लिए काफी महंगा हो रहा है। ऐसे में खाने का खर्चा उठा पाना महिला के लिए काफी मुश्किल हो रहा है।
46 साल की यासमेन कप्तान पिछले 1 साल से हफ्ते में एक बार खाने वाला रूटीन फॉलो कर रही है ताकि उसकी 6 बिल्लियां पर्याप्त खाना खा सकें। डेली मेल से बात करते हुए महिला ने कहा कि मैंने उन्हें पाने के लिए बहुत पैसा दिया है। उनकी उम्र काफी है और ऐसे में उन्हें जाने देना सही नहीं है। महिला का कहना है कि 60 पाऊंड बिल्लियों पर खर्च किए जाते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website