
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत में है। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई की सड़कों पर पति निक के साथ डेट नाइट एंजॉय करते देखा गया। कपल ने ऑटो रिक्शा के साथ फोटोशूट भी करवाया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है, जो फैंस का दिल जीत रही हैं।
लुक की बात करें तो प्रियंका कलरफुल थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में प्रियंका कहर ढा रही है। वहीं निक ब्लू पैंट सूट बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ऑटो रिक्शा के साथ फोटोशूट करवाते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘ऑटो रिक्शा में डेट नाइट। वह भी मेरे हमदम निक जोनास के साथ।’ फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इसके अलावा प्रियंका ने अपने आउटफिट के बारे में भी जानकारी दी है। उनका आउटफिट 65 साल पुराने विंटेज बनारसी पटोला को लेकर बनाया गया है।
वहीं, इसमें सिल्वर थ्रेड भी हैं। खादी सिल्क पर काम किया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी का भी शानदार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।
Home / Entertainment / मुंबई की सड़कों पर पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा की मस्ती, ऑटो रिक्शा के साथ फोटोशूट करवाता नजर आया कपल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website