
भारत और चीन के बीच हालात अब पहले जैसे नहीं हैं। आए दिन विस्तारवादी पड़ोसी के किसी ने किसी फैसले से तनाव को हवा मिल जाती है। अब खबर है कि चीन भारत के साथ विवादित सीमा पर दो तिब्बती कस्बों को शहर का दर्जा देने की योजना बना रहा है। चीन के इस कदम से भारत के साथ उसके रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं। चीन की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है जब कुछ दिनों पहले ही बीजिंग ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम जारी किए थे। हाल के वर्षों में चीन की तरफ से जारी की गई यह इस तरह की तीसरी सूची थी।
तिब्बत में अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एलएसी के पूर्वी हिस्से के पास दो कस्बों मिलिन और कुओना को शहरों का दर्जा दिया जाएगा। इसके बाद इनका प्रशासन क्षेत्रीय सरकार के अंतर्गत आ जाएगा। दोनों क्षेत्रों की आबादी 25,000 से कम है। मिलिन, जिसे मेनलिंग के नाम से भी जाना जाता है, चीन के लिए एक अहम सीमावर्ती शहर और परिवहन केंद्र है जिसका क्षेत्र भारतीय सीमा के साथ 180 किमी तक फैला हुआ है।
Home / News / तिब्बत पर LAC के पास अपनी पकड़ मजबूत कर रहा चीन, दो कस्बों को बनाएगा शहर, भारत के साथ बढ़ेगी टेंशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website