
ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक आगामी 6 मई को होने जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट बन चुकी है। इस सूची में कई मेहमानों के नाम काफी चौंकाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि क्वीन कंसोर्ट कैमिला के पहले पति एंड्रयू पार्कर बाउल्स भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। यह जोड़ा 22 साल तक शादी के बंधन में बंधा रहा। उनके दो बड़े बच्चे और पांच पोते-पोतियां हैं। 83 साल के बाउल्स अपनी पूर्व पत्नी को वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनते हुए देखेंगे।
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व टोरी मंत्री नादिन डोरिस ने बताया कि जब उन्होंने पढ़ा कि एंड्रयू भी राज्याभिषेक में शामिल होंगे तो वह खुशी से झूम उठीं। कपल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पूर्व पति हमेशा आपकी जिंदगी का हिस्सा रहता है’। उन्होंने कहा कि एंड्रयू का इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होना एक ‘गर्व का पल’ होगा। डोरिस ने कहा कि अलग होने के इतने वर्षों में, कैमिला और एंड्रयू ने न सिर्फ अपने बच्चों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है।
शाही परिवार से पीछे बैठेंगे प्रिंस हैरी – पूर्व मंत्री ने कहा, ‘उन्होंने दिखाया है कि तलाक के बाद भी सामंजस्य के साथ रहना संभव है। एंड्रयू का राज्याभिषेक में गौरवान्वित होना बिल्कुल स्पष्ट है। राज्याभिषेक समारोह में पूर्व कपल के तीन पोते एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खबर है कि प्रिंस हैरी भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे लेकिन वह शाही परिवार से 10 कतार पीछे बैठेंगे। शाही परिवार से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, राज्याभिषेक के बाद वह तुरंत वहां से चले जाएंगे। साफ है कि शाही परिवार में चल रहे झगड़े की झलक 6 मई को होने वाले समारोह में भी देखने को मिलेगी।
Home / News / दो बच्चे और 22 साल का रिश्ता… ब्रिटेन के नए राजा की ताजपोशी में शामिल होगा क्वीन का ‘एक्स’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website