
चीन ने 58 अरब डॉलर की रेलवे प्रणाली के साथ अपने अब तक के सबसे महंगे बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का प्रस्ताव दिया है। यह रेलवे सिस्टम पाकिस्तान को पश्चिमी चीन से जोड़ेगा। एक रिपोर्ट में गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। चीन के इस प्रस्ताव का उद्देश्य पश्चिमी व्यापार पर निर्भरता को और कम करना है। यह परियोजना न सिर्फ व्यापार बल्कि भू-राजनीति को भी एक नया आकार दे सकती है। चीन इसकी लागत 58 अरब डॉलर का ज्यादातर खर्च उठाएगा क्योंकि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसमें इतना खर्च इसलिए आ रहा है क्योंकि यहां कुछ इलाके पहाड़ी और बहुत ऊबड़-खाबड़ हैं।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन की सरकारी कंपनी चाइना रेलवे फर्स्ट सर्वे एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विश्लेषकों ने 57.7 अरब डॉलर की इस योजना की समीक्षा की है। उनका कहना है कि भारी कीमत के बावजूद यह प्रोजेक्ट निवेश के योग्य है। प्रस्ताव के समीक्षा बोर्ड के अनुसार 2993 किमी की रेल प्रणाली पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में चीनी शहर काशगर से जोड़ेगी
Home / News / पाकिस्तान तक ट्रेन चलाएगा चीन, 58 अरब डॉलर में बिछाएगा 3000 किमी लंबी रेलवे लाइन, बदलेगी दक्षिण एशिया की सूरत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website