
चीन में शी जिनपिंग सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एक लाख से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में 1,11,000 से अधिक लोगों पर 2023 की पहली तिमाही में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जुर्माना लगा । रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लगभग 7 लाख 76 हजार याचिकाएं और रिपोर्ट प्राप्त हुईं जिनमें से 231,000 शिकायतें और आरोप थे। भ्रष्टाचार-रोधी रिपोर्ट में मार्च के आंकड़ों में कहा गया है कि 7,021 गड़बड़ियों की जांच की गई और उनका निपटारा किया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें 10,285 अधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के ज्यादातर राज्य सरकारें कर्ज में हैं, चीन में एक अधिकारी के रूप में जीवन उतना आरामदायक नहीं है जितना पहले हुआ करता था। दरअसल, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) राज्य की संपत्ति की चोरी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, राज्य के तंत्र के अस्तित्व का एक बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। यही वजह है कि यह भ्रष्टाचार-विरोधी डेटा का अचानक आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website