
शायद ही कोई होगा जो मार्वल की फिल्मों का फैन नहीं होगा। एमसीयू यानी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की जितनी भी फिल्में आईं, उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। मार्वल की फिल्मों की बात आती है तो ‘थॉर’ फिल्म टॉप पर आती है। इस फिल्म के साथ-साथ लोगों ने थॉर के रोल में क्रिस हेम्सवर्थ को भी काफी पसंद किया था। साल 2017 में जब ‘थॉर राग्नारोक’ आई तो यह हिट रही थी। भले ही यह बॉक्स ऑफिस पर ‘अवेंजर्स’ की अन्य फिल्मों जैसी सफलता हासिल नहीं कर सकी, पर काफी पसंद की गई। हालांकि 2022 में आया इसका अगला पार्ट यानी ‘थॉर: लव एंड थंडर’ एकदम फुस्स साबित हुई। क्रिस हेम्सवर्थ ने हाल ही अपनी इस फिल्म के बारे में बात की और कुछ ऐसा कह दिया, जो हैरान करने वाला है। क्रिस हेम्सवर्थ ने ‘थॉर: लव एंड थंडर’ को न सिर्फ बचकानी फिल्म बता दिया, बल्कि ‘एंट मैन 3’ में कमिया भी गिना दीं।
क्रिस हेम्सवर्थ ने Thor: Love and Thunder और Ant Man 3 को लेकर क्या कुछ कहा है, इस बारे में विस्तार से बताते हैं। Chris Hemsworth ने कहा कि उनका अपनी इस फिल्म पर जो दृष्टिकोण है, वह थोड़ा तिरछा है। एक्टर ने यह भी बताया कि उनके बच्चों के दोस्तों ने ‘थॉर: लव एंड थंडर’ देखकर कैसे रिएक्ट किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website