
जल्द ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर पर शहनाई बजने वाली है। उनके पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी जो हो रही है। 16 से 18 जून तक होने वाले इस कार्यक्रम की जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही हैं। जुहू के बंगले पर सारी अरेंजमेंट्स में पूरा परिवार जुटा हुआ है। वहीं, बिमल रॉय की पोती दृषा आचार्य भी अब देओल परिवार की बहू बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन सबके बीच धर्मेंद्र ने करण की शादी के बारे में अपनी खुशी जाहिर की। क्या कहा। आइए बताते हैं।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र से ‘ईटाइम्स’ ने बात की। इस दौरान वह बेहद खुश थे। उन्होंने कहा, ‘परिवार में बहुत लंबे समय बाद कोई शादी होने जा रही है।’ वह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, जब उनसे सनी देओल के बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘करण अच्छा लड़का है। वह बहुत ही केयरिंग पर्सन है। बहुत अच्छा लग रहा है कि उसने अपना जीवनसाथी खोज लिया है।’
करण की शादी पर बोले धर्मेंद्र – धर्मेंद्र से इस दौरान ये भी पूछा गया कि उनको करण देओल और दृषा आचार्य के प्यार के बारे में कैसे पता चला, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘पता तो चल जाता है। लेकिन हां, उसने पहले अपनी मां पूजा देओल को बताया था। फिर उसकी मां ने सनी को बताया और फिर बात मेरे तक आई।’ फिर धर्मेंद्र से सवाल किया गया कि इस बारे में पता चलने पर उन्होंने क्या कहा?
धर्मेंद्र ने की पोती बहू की तारीफ – एक्टर ने बताया, ‘मैंने कहा कि अगर करण को पसंद है तो बात आगे बढ़ाओ। फिर मैंने दृशा से मुलाकात की। ये मेरे घर पर ही मीटिंग हुई थी। वह बहुत ही समझदार और खूबसूरत बच्ची है। और वो बहुत ही अच्छे घराने से आती है। मैं करण और दृशा के लिए बहुत खुश हूं। उनको मेरा आशीर्वाद है। मैं देओल फैमिली में एक नए सदस्य का स्वागत करता हूं।’
Home / Entertainment / Bollywood / पोते करण देओल की शादी को लेकर काफी खुश हैं धर्मेंद्र, होने वाली बहू दृषा आचार्य की जमकर की तारीफ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website