
बेलग्रेड। भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है लेकिन यह ऑप्टिकल इल्यूजन अब तक में सबसे इम्प्रेसिव है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक मेकअप आर्टिस्ट ने पेट की गांठ बांधकर छोटी कमर कर ली। इस क्लिप में सर्बिया की मेकअप आर्टिस्ट मेरिजाना किका मिलोसेविक ऑप्टिकल इल्यूजन क्रिएट करने के लिए अपने शरीर पर ऐसा मेकअप करती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। वह मेकअप के जरिए पेट पर गांठ लगाते हुए नजर आती हैं।
सबसे पहले वह ब्राउन पेन से गांठ की आउटलाइन बनाती है। उसके बाद उसमें लाइट कलर और हाइलाइटर से ब्लेंडिंग और शेडिंग करती है। बाकी हिस्से को वह काले रंग से कलर करती है जिससे ऐसा लगता है जैसे उसके पेट की गांठ बनी है।
इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। मिरजाना एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है जिसके यूट्यूब पर 5 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और फेसबुक पर 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website