Friday , June 26 2026 3:31 AM
Home / Sports / जीत से आठ विकेट दूर भारत, वेस्टइंडीज को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रन और चाहिए

जीत से आठ विकेट दूर भारत, वेस्टइंडीज को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रन और चाहिए


वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच जारी दूसरे टेस्ट में चार दिन का खेल हो चुका है। मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए और कैरेबियाई टीम को 289 रन और बनाने हैं। भारत ने उस मैच में जान फूंक दी जो ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था। मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन की सुबह सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के बचे पांच विकेट सिर्फ 7.4 ओवर में ही झटक लिए। टीम इंडिया को पहली पारी में 183 रनों की बढ़त मिली है लेकिन वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचा लिया। अपनी दूसरी पारी में भारत 181/2 पर घोषित कर देती है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। इसी के साथ वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का विशाल और असंभव लक्ष्य रखा गया। चौथे दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया ने दो विकेट भी झटक लिए और वेस्टइंडीज सिर्फ 76 रन ही बना पाया।
ड्रॉ भी हो सकता है मैच – भारतीय गेंदबाजों की मौजूदा फॉर्म और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद तो उनकी हार तय है, लेकिन मौसम लगातार खराब हो रहा है। चौथे दिन भी रूक-रूक बारिश होती रही और खेल प्रभावित होता रहा। तकनीकी रूप से देखा जाए तो पांचवें और आखिरी दिन 98 ओवर का खेल होगा, ऐसे में वेस्टइंडीज चाहेगी कि बारिश होती रही और समय बर्बाद हो जाए।
चौथे दिन का खेल खत्म- चौथे दिन वेस्टइंडीज की दो पारियां देखने को मिल गई। पहले भारत ने उसे आउट किया और फिर खुद 181 रन बनाकर 365 रन का लक्ष्य देते हुए दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 76/2 था। तेगनारायण चंद्रपॉल (24) और जर्मन ब्लैकवुड (20) क्रीज पर डटे हुए थे। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी दोनों को अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई।
तीन ओवर बाद फिर बारिश शुरू – तीन ओवर के खेल के बाद फिर बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन है। ईशान किशन 8 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 301 रनों की हो चुके हैं।
बारिश ब्रेक के बाद खेल शुरू होते ही भारतीय टीम को दूसरा झटका लग गया। यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर विराट कोहली की जगह ईशान किशन बैटिंग करने उतरे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/2
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 57 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। 44 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के मारे। पहले विकेट के लिए गिल और रोहित ने 12 ओवर में 98 रन जोड़े। इसके ठीक बाद बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा।
भारतीय टीम का स्कोर छठे ओवर में 50 को पार कर गया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल तेजी से रन बना रहे हैं। 35 बॉल पर टीम के 50 रन हुए। टेस्ट में भारत का यह सबसे तेज फिफ्टी भी है।
वेस्टइंडीज की पारी सिमटी – भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 255 रनों पर आउट कर दिया है। चौथे दिन तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट लिए। भारतीय टीम को पहली पारी में 183 रनों की बड़ी बढ़त मिली है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचा लिया है, ऐसे में भारतीय टीम अब बल्लेबाजी करेगी।
भारत की शानदार शुरुआत – चौथी दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है। पहले के पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने एलिक एथनजे को आउट किया। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने जेसन होल्डर का भी विकेट झटक लिया। सिराज ने अल्जारी जोसेफ (4) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। 113 ओवर के बाद वेस्टइंडीदज का स्कोर 8 विकेट पर 245 रन है।