
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की ‘गदर 2’ लगातार छाई हुई है। जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो इसकी चर्चा डबल हो गई। हाल में ही ‘गदर 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां पूरी टीम पहुंची। इस दौरान ये भी खुलासा हुआ कि ‘गदर 2’ का ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ से भी कनेक्शन है। ये खुद फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने रिवील किया। आइए बताते हैं आखिर ‘गदर 2’ का महाकाव्यों से क्या कनेक्शन है।
Anil Sharma ने बताया कि उन्होंने पहले भी और अब भी ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ से प्रेरणा ली है। दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि ‘गदर 2’ में सनी देओल ने फिल्म में अभिमन्यु चक्र की तरह भारी गाड़ी का पहिया उठाया हुआ है। वहीं उत्कर्ष और वह युद्ध के मैदान में महाभारत की तरह लड़ते दिख रहे हैं। क्या ये फिल्म महाभारत से प्रेरित है?
गदर 2 का रामायण-महाभारत से कनेक्शन – इस सवाल के जवाब में ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने हामी भरी। उन्होंने कहा कि हां ये एकदम सच है। पहली गदर भी रामायण से प्रेरित थी। जब भगवान राम सीता मैया को बचाने जाते हैं। गदर में तारा सिंह सकीना को बचाने गए थे।
‘गदर 2’ की रिलीज डेट – उन्होंने कहा कि इस बार भी उन्होंने ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ से प्रेरणा ली है। इस बार भी ये चीज आपको फिल्म देखने के बाद साफ हो जाएगी। आप ‘गदर 2’ देखने के बाद खुद-ब खुद इससे रिलेट कर पाएंगे। मालूम हो, ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की OMG 2 भी क्लैश हो रही है।
सनी देओल ने दिया था भारत-पाकिस्तान पर ये बयान – Gadar 2 के ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल ने भी पाकिस्तान और भारत के रिश्तों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों की झगड़ा नहीं चाहती है। ये तो दोनों ही देशों का सियासी खेल है। वहीं, सनी देओल फैंस का प्यार देख इस दौरान इमोशनल भी हो गए थे।
Home / Entertainment / Bollywood / रामायण और महाभारत से है ‘गदर 2’ का तगड़ा कनेक्शन, खुद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कर डाला खुलासा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website