Thursday , March 5 2026 10:33 PM
Home / Sports / वॉर्नर और ख्वाजा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ा, चौथे दिन एक भी विकेट नहीं ले पाए इंग्लिश गेंदबाज

वॉर्नर और ख्वाजा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ा, चौथे दिन एक भी विकेट नहीं ले पाए इंग्लिश गेंदबाज


ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड (ENG vs AUS) के 384 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें एशेज टेस्ट (The Ashes) के चौथे दिन रविवार को बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण टी ब्रेक जल्दी ले लिया गया। इसके बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में 38 ओवर का ही खेल हो पाया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 69 और उनके सलामी जोड़ीदार डेविड वार्नर 58 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को अब भी जीत के लिए 249 रन की दरकार है जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं।
इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 384 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की टीम नौ विकेट पर 389 रन से आगे खेलने उतरी। मौजूदा टेस्ट के बाद संन्यास ले रहे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (नाबाद 08) ने मिशेल स्टार्क (100 रन पर चार विकेट) के पहले ओवर में ही छक्का जड़ा लेकिन पांच गेंद बाद टॉड मर्फी (110 रन पर चार विकेट) ने जेम्स एंडरसन (08) को पगबाधा करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया ने 11 गेंद में अंतिम विकेट चटकाकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया।