Monday , June 22 2026 6:41 PM
Home / News / नसरुल्लाह का भी होगा अरविंद वाला हाल! पाकिस्तान के बाद अब किस देश फरार होने वाली है अंजू? बड़ा खुलासा

नसरुल्लाह का भी होगा अरविंद वाला हाल! पाकिस्तान के बाद अब किस देश फरार होने वाली है अंजू? बड़ा खुलासा


भारत से पाकिस्तान गई अंजू के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि अंजू नसरुल्लाह को छोड़कर पाकिस्तान से दुबई फरार होने वाली है। यह खुलासा हुआ है अंजू की कॉल डिटेल्स से। अंजू भारत में अपने घर पर झूठ बोलकर पाकिस्तान आई थी। जब इस बारे में सबको पता चला तो उसने कहा कि वह सिर्फ घूमने और अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान आई है और कुछ दिनों में वापस चली जाएगी। लेकिन अब अंजू की हकीकत खुलकर सामने आ चुकी है। भारत की अंजू पाकिस्तान जाकर ‘फातिमा’ बन चुकी है और नसरुल्लाह से उसका निकाह हो चुका है। अब सवाल यह है कि अंजू और नसरुल्लाह की यह शादी कितने दिन तक टिकेगी?
मीडिया रिपोर्ट्स में अब अंजू के दुबई कनेक्शन का दावा किया जा रहा है। दरअसल भारत में खुफिया एजेंसियां अंजू की कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी हैं। इसमें एक नंबर मिला है जिससे अंजू पिछले कुछ समय से बात कर रही थी। फोन पर यह बातचीत कई-कई घंटों की होती थी। जांच में पता चला कि यह नंबर उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह का नहीं बल्कि दुबई में रहने वाले किसी शख्स का है। अंजू और इस शख्स की बातचीत नसरुल्लाह की कॉल से भी लंबी होती थी।
क्या नसरुल्लाह के अलावा भी कोई? – अंजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू के पति अरविंद का कहना है कि जो महिला उसकी नहीं हुई, वह नसरुल्लाह की क्या होगी। अंजू के मुताबिक उसकी और नसरुल्लाह की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। कॉल डिटेल्स कई सवाल खड़े करती हैं, क्या अंजू की जिंदगी में नसरुल्लाह के अलावा भी कोई दोस्त है? क्या नसरुल्लाह को अंजू के दुबई कनेक्शन की खबर है या फिर अरविंद की तरह वह भी अंधेरे में है? क्या पाकिस्तान के बाद अब अंजू दुबई रवाना होने वाली है?
क्या दुबई जाएंगे अंजू और नसरुल्लाह? – अभी तक यह पता नहीं चला है कि दुबई वाला शख्स अंजू का दोस्त है या रिश्तेदार। कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि अंजू और नसरुल्लाह दुबई में सेटल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो अंजू के लिए अपने संभावित ‘प्लान दुबई’ पर अमल करना और आसान हो जाएगा। फिलहाल अंजू का भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है। वह पाकिस्तान में है और उसका वीजा भी दो महीने के लिए बढ़ गया है। नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू उसकी कंपनी में जॉब कर सकती है।