
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र ने अपने अभिनय से लोगों के दिल जीत लिए। उनका जितना भी रोल था, वह दर्शकों को बेहद पसंद आया। इतना ही नहीं, एक्टर सोशल मीडिया पर भी फैन्स के साथ कनेक्टेड रहते हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें भी इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं। अमूमन तो वो अपनी पुरानी तस्वीरें या फिर बच्चों की फोटोज-वीडियोज ही पोस्ट करते हैं। इस बार धर्मेंद्र ने आमिर खान के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है।
सनी देओल के पापा और दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र की ये फोटो देखने के बाद जाहिर है कि दोनों की ये मुलाकात हाल ही की है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद धर्मेंद्र के घर पर जाकर उनसे उनका हालचाल लिया है। हालांकि इस दौरान वह अकेले नहीं गए थे। बल्कि उनके साथ उनके बेटे आजाद भी गए थे। इसके अलावा इन फोटोज में बॉबी देओल भी बहुत कैजुअल अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
आमिर खान और धर्मेंद्र की मुलाकात – धर्मेंद्र ने फोटो में चेक शर्ट और सिर पर टोपी पहनी है। वहीं, आमिर खान ने ब्लैट-टीशर्ट और ग्लासेस के साथ डेनिम कैरी किया हुआ है। और दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ डाले पोज दे रहे हैं। इसको अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘आज बहुत ही प्यारी मुलाकात…. आमिर और उसके प्यारा बेटे के साथ। यादों की बारात।’ इसके साथ ही कई सारे पिंक हार्ट इमोजी और एक हाथ जोड़ने वाला साइन अटैच किया है।
फैन्स ने की डिमांड – अब इन फोटोज को देखने के बाद फैन्स सनी देओल और आमिर खान को एक साथ देने की डिमांड करने लगे। धर्मेंद्र तो वैसे गर्व से फूले नहीं समा रहे कि उनके लाडले की ‘गदर 2’ इतना अच्छा परफॉर्म कर रही। 100 करोड़ के क्लब में तीसरे दिन ही पहुंच गई और वर्ल्डवाइड भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। उन्होंने इसके लिए भी एक पोस्ट कर फैन्स को शुक्रिया कहा था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website