Monday , April 21 2025 10:01 AM
Home / Lifestyle / क्या आप भी लगाते है बार-बार लिप बाम

क्या आप भी लगाते है बार-बार लिप बाम

6
सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी होने लगती है। अगर त्वचा पर मॉश्‍चराइजर न लगाएं तो त्वचा में खुजली होने लगती है। सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा होंठ सूखने लगते है। कई बार तो होंठों से खून भी निकलने लगता है। एेसे में अधिकतर लड़कियां लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। लिप बाम लगाने से कुछ समय के लिए ही होंठों पर नमी बरकरार रहती है। बाद में होंठ फिर सूखने लगते है। एेसे में लड़कियां बार-बार लिप बाम लगाती हैं लेकिन बार-बार लिप बाम लगाना नुकसानदायिक हो सकता है।

लिप बाम में कई कैमिकल तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। कई लिप बाम में बहुत अधिक फ्रेगनेंस आती है। एेसी लिप बाम का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे एलर्जी होने का खतरा बढ़ता है। फ्रेंगनेस वाली लिप बाम में कैमिकल काफी हानिकारक होते हैं।

कुछ लोग मैन्थोल लिप बाम का इस्तेमाल करना पसंद करते है जिसे होठों पर लगाने से ठंडक महसूस होती है। आप शायद यह नहीं जानते कि मैन्थोल लिप बाम फटे होंठों को ठीक नहीं करती सिर्फ ठंडक देता है। आप चाहें तो घर पर बने लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *