
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। वह एक्टिंग के अलावा अपने फैशन और लुक्स से भी लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान हुए विक्टोरिया सीक्रेट वर्ल्ड टूर इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह अपने लुक से ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं। इवेंट से देसी गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ब्रालेट और शॉर्ट्स के ऊपर से शिमरी नेट ड्रेस में दिखाई दी, जिसे उन्होंने ब्लैक बेल्ट से टाई किया।
क्लीवेज कट ड्रेस में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। इसके साथ प्रियंका ने मैचिंग कलर की हाई हील्स पेयर की।
कैजुअल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में ग्लोबल एक्ट्रेस का हुस्न देखते ही बन रहा है।
इवेंट में एंट्री करते ही सबकी नजरें प्रियंका के लुक पर टिक गई और एक्ट्रेस अपने हुस्न से सबको इम्प्रेस करते हुए परफेक्ट पोज देती दिखीं।
काम की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी।
Home / Entertainment / विक्टोरिया सीक्रेट वर्ल्ड टूर इवेंट में एंट्री करते ही छाई प्रियंका चोपड़ा, ब्लैक शिमरी नेट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website