
इस वक्त हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर की तलाक की चर्चा हो रही है। सोफी टर्नर और जो जनस के तलाक की ‘आग की तपन’ उनके परिवार को भी महसूस करनी पड़ रही है। हाल ही सोफी टर्नर ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा को अनफॉलो कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कुछ ऐसा लिखा, जिसका इशारा ‘एक तीर से दो निशाने’ समझा जा रहा है।
Priyanka Chopra भी इंस्टाग्राम पर सोफी टर्नर को फॉलो नहीं कर रही थीं। लेकिन शुक्रवार, 13 अक्टूबर को Sophie Turner द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने 20 साल पुरानी बेस्ट फ्रेंड की तस्वीर शेयर करने के साथ कुछ बातें भी लिखीं।
प्रियंका का दोस्त के नाम पोस्ट- शुक्र है कुछ चीजें कॉन्सटेंट हैं- प्रियंका ने लिखा, ‘ऐसे समय में जब सब कुछ इतना अनिश्चित लगता है, मैं बहुत आभारी हूं कि कुछ चीजें स्थिर हैं, और बनी हुई हैं। तमन्ना दो दशक से भी अधिक समय से तुम न केवल मेरी सबसे अच्छी दोस्त और विश्वासपात्र रही हो, बल्कि मेरी बहन भी हो। अभी हमें और भी यादें बनानी हैं। मैं तुमसे प्यार करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं तमन्ना। उम्मीद है कि तुम उस सारे प्यार और खुशी से घिरी रहो, जिसकी हकदार हो। तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं।’
सोफी टर्नर और जो जोनस ने सितंबर में तलाक की अर्जी दी – मालूम हो कि सितंबर 2023 में जो जोनस ने सोफी से तलाक की अर्जी दी थी और कहा था कि उनका रिश्ता अब सुधारा नहीं जा सकता। सोफी और जो जोनस की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी, और 2017 में उन्होंने शादी कर ली थी। दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। हाल ही सोफी और जो जोनस को कोर्ट से बच्चों के साथ समय बिताने की इजाजत भी मिल चुकी है।
Home / Entertainment / जेठानी सोफी टर्नर के अनफॉलो करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया पोस्ट- शुक्र है कुछ चीजें बनी हुई हैं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website