Saturday , September 12 2026 3:06 PM
Home / Entertainment / गैल गैडोट ने इजरायल पर हमास के हमले की दिखाई फिल्म, स्पेशल स्क्रीनिंग में मचा बवाल, हुई हिंसक झड़प

गैल गैडोट ने इजरायल पर हमास के हमले की दिखाई फिल्म, स्पेशल स्क्रीनिंग में मचा बवाल, हुई हिंसक झड़प


हॉलीवुड की फेमस मूवी ‘वंडर वुमन’ की पॉप्युलर एक्ट्रेस गैल गैडोट इजरायल की रहने वाली हैं। जब फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास ने बीते 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, तब गैल गैडोट भी बैचेन हो उठी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना खुलकर समर्थन किया। इस वजह से वो निशाने पर भी रहीं। अब उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म ‘हमास अटैक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की, जिसके बाद थिएटर के बाहर हिंसक झड़प होने लगी। बवाल बढ़ता देख स्क्रीनिंक को रोक दिया गया।