Tuesday , September 29 2026 5:09 PM
Home / Sports / विराट कोहली के अर्धशतक लगाते ही नैशनल टीवी पर दिखी वामिका की झलक

विराट कोहली के अर्धशतक लगाते ही नैशनल टीवी पर दिखी वामिका की झलक


केपटाऊन के मैदान पर भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे खेल रही थी तब क्रिकेट फैंस को भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका की झलक नैशनल टीवी पर देखने को मिली। यह मौका तब सामने आया जब विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ा। विराट ने अर्धशतक बनाकर स्टैंड की ओर ईशारा किया जहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गोद में बेटी वामिका को लिए खड़ी थीं। अनुष्का ने विराट को चीयर्स किया और साथ ही दर्शकों का अभिवादन किया।