Friday , May 22 2026 4:18 AM
Home / News / ‘मल्टीपोलर दुनिया और नए अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जरूरत’, चीन-रूस के साझा बयान में बड़े संकेत, निशाने पर अमेरिका

‘मल्टीपोलर दुनिया और नए अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जरूरत’, चीन-रूस के साझा बयान में बड़े संकेत, निशाने पर अमेरिका


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन का दो दिन का दौरा किया है। पुतिन ने यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत की और इसे बहुत फलदायी बताया। चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक के बाद दोनों देशों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें दोनों देशों के बीच स्ट्रेटेजिक बातचीत को मजबूत करने का वादा किया गया है। साथ ही ईरान युद्ध के लिए अमेरिका को निशाना पर लेते हुए नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत पर जोर दिया गया है।
जिनपिंग और पुतिन ने बुधवार को बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में बातचीत के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया। दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध पर चर्चा की और इजरायल-अमेरिका के सैन्य हमलों को अवैध बताया। उन्होंने एकतरफा प्रतिबंधों और विदेशी राष्ट्रों की ओर से संपत्ति जब्त किए जाने का विरोध किया।
मल्टीपोलर दुनिया पर जोर – रूस और चीन ने बराबरी और संतुलन वाली बहुध्रुवीय (मल्टीपोलर) दुनिया और नए अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को बढ़ावा देने की बात की है। रूस और चीन ने कहा है कि न्यायपूर्ण और बेहतर वैश्विक व्यवस्था बनाई जाए। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि दुनिया ऐसी हो जहां सभी देश मिलकर काम करें और हर देश की सुरक्षा को महत्व मिले।
दुनिया की विविध संस्कृतियों और सोच का सम्मान किया जाए। दोनों देशों ने बहुध्रुवीय दुनिया (मल्टीपोलर वर्ल्ड) और न्यायपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रिश्तों के लिए काम करने का वादा किया है। पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों में अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, परिवहन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में करीब 40 अहम समझौते किए हैं।