Wednesday , June 17 2026 12:21 PM
Home / Entertainment / Bollywood / शादी के 15 महीने बाद विराट संग अपने रिलेशनशिप पर बोली अनुष्का, ‘रिश्ते में कुछ खास नहीं’

शादी के 15 महीने बाद विराट संग अपने रिलेशनशिप पर बोली अनुष्का, ‘रिश्ते में कुछ खास नहीं’


बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 15 महीने बाद अनुष्का ने विराट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि उनके रिश्ते में कुछ खास नहीं है।’
दरअसल, अनुष्का-विराट ने हाल ही में एक एड शूट किया है। वीडियो में विराट कह रहे हैं कि लोग हमसे पूछते हैं कि हमारे रिश्ते में खास क्या है ? तो इस पर अनुष्का मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “कुछ नहीं”। हालांकि इसके बाद अनुष्का कहती हैं, “सच्चा प्यार”। इस वीडियो विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इशके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘काफी मजेदार शूटिंग रही, प्योर फन!’

इसके अलावा भी दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें विराट एक फोटो एलबम देख अपनी और अनुष्का की पुरानी यादों को ताजा करते दिख रहे हैं। इसमें वे एक-दूसरे की पहली फिल्म और मैच के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं और बता रहे हैं कि किसी काम को करने के लिए एक्सपरियंस जरूरी होता है