
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊर्जा घेराबंदी से क्यूबा में हालात खराब हो रहे हैं। क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार ने देश में आपदा की स्थिति बताते हुए दुनिया भर के देशों से मदद की गुहार लगाई है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पैरिला ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपने देश के लिए तत्काल मदद मांगी। उन्होंने दुनिया भर के देशों से क्यूबा के लिए एकजुटता दिखाने को कहा है।
रोड्रिगेज ने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय समुयाद से अपील करता हूं कि वे एकजुट होकर उस मानवीय संकट को रोकें, जो हथियारों या ईंधन की नाकेबंदी के जरिए थोपा जा सकता है। रोड्रिगेज ने आगे कहा कि अब क्यूबा के साथ एकजुटता दिखाने का समय है।”
क्यूबा पर कब्जा चाहते हैं ट्रंप – रोड्रिगेज ने यह अपील ऐसे समय में की है, जब अमेरिका की ऊर्जा नाकेबंदी के चलते क्यूबा में संकट बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर क्यूबा पर कब्जा करने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि जनवरी में वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद हवाना उनका अगला निशाना हो सकता है।
अमेरिकी प्रतिबंधों से क्यूबा में हालात खराब – अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते क्यूबा वर्षों से गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। भोजन, दवा और अन्य जरूरी चीजों की भारी कमी है। पूरे देश में घंटों तक बिजली गुल होना आम बात है। हालात तब और बिगड़ गए जब ट्रंप ने मादुरो को सत्ता से हाटाने के बाद वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति रोक दी। दशकों से वेनेजुएला क्यूबा का प्रमुख तेल सप्लायर था।
ट्रंप प्रशासन ने पिछले सप्ताह और सख्ती दिखाई, जब उसने 1996 में दो छोटे अमेरिकी विमानों को मार गिराने के आरोप में लंबे समय तक क्यूबा के नेता रहे राउल कास्त्रो के खिलाफ आरोप तय कर दिए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे आशंका बढ़ गई है कि अमेरिका हवाना में सरकार को उखाड़ फेंकने के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकता है।
Home / News / अमेरिकी ऊर्जा नाकेबंदी से घबराई क्यूबा सरकार, दुनिया से लगाई मदद की गुहार, कहा- मानवीय संकट रोकें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website