Monday , August 24 2026 5:28 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अपने पिता के साथ काम करने को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बात

अपने पिता के साथ काम करने को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बात


फिल्मकार महेश भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक, महेश भट्ट अपनी मशहूर फिल्म ‘सड़क’ के पार्ट 2 के साथ निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं और उनकी इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे। पिता के साथ पहली बार काम करने को उत्साहित आलिया ने कहा कि वह एक पिता के तौर पर उन्हें समझती हैं लेकिन पेशेवर तौर पर उनके साथ काम करना बिल्कुल अलग अनुभव होगा।
आलिया भट्ट ने कहा कि, ‘यह बिल्कुल आसान नहीं होगा मैं एक निर्देशक के तौर पर उन्हें नहीं जानती, मैं एक पिता के तौर पर उन्हें जानती हूं। एक निर्देशक के तौर पर उनके साथ काम करना एकदम अलग अनुभव होगा। मैं उत्साहित हूं।” आलिया ने बताया कि ‘सड़क’ के एक्टर संजय दत्त ने ही उन्हें फिल्म का सीक्वल बनाने और एक बार फिर निर्देशन में आने के लिए प्रेरित किया। भट्ट के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 1999 में आई ‘कारतूस’ थी।