Saturday , April 20 2024 11:58 PM
Home / Entertainment / Bollywood / विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने पहुंची बॉलीवुड की तमाम हस्तियां

विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने पहुंची बॉलीवुड की तमाम हस्तियां


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार सुबह 11.20 पर आखिरी सांस ली है। 144 फिल्मों में काम कर चुके खन्ना बीजेपी सांसद थे। उनके निधन के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्ली में अभिनेता का अंतिम संस्कार होगा। विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।