Monday , September 28 2026 6:34 AM
Home / Sports / अमेरिकी ओपन : मार्टिना हिंगिस-चान युंग के नाम युगल खिताब

अमेरिकी ओपन : मार्टिना हिंगिस-चान युंग के नाम युगल खिताब


न्यूयॉर्क। स्विट्जरलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस ने अपनी जोड़ीदार और चीनी ताइपे की टेनिस खिलाड़ी चान युंग जान के साथ अमेरिकी ओपन के महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। हिंगिस-चान की जोड़ी ने वर्ष के चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम में महिला युगल वर्ग के फाइनल में चेक गणराज्य की युगल जोड़ी लुसी हार्डेका और कैटरीना सिनियाकोवा को मात दी।

हिंगिस-चान ने रविवार रात खेले गए मैच में हार्डेका और सिनियाकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। हिंगिस के लिए यह उनके करिअर का 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। उन्होंने 1997 में अमेरिकी ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन और 1998 में भी एकल खिताब जीते।

इसके बाद उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और सात मिश्रित युगल खिताब जीते। इसमें इस साल विंबलडन और अमेरिकी ओपन में जीते गए युगल खिताब भी शामिल हैं। हिंगिस ने कहा, यहां एकल फाइनल मैच जीतना शानदार था और अब तक का 20 साल का सफर शानदार रहा।