Thursday , September 10 2026 1:41 PM
Home / Off- Beat / पायलट ने गलती से जेल में लैंड कर दिया बारातियों का हेलीकॉप्टर

पायलट ने गलती से जेल में लैंड कर दिया बारातियों का हेलीकॉप्टर


ढाका। शादी के वेन्यू में जाने के लिए कुछ बारातियों से भरा एक हेलीकॉफ्टर पायलट की गलती से जेल पहुंच गया। पायलट रास्ता भटक गया और उसने शादी के वेन्यू की जगह हेलीकॉप्टर को जेल में ही लैंड कर दिया। फिर क्या था जेल में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों को ये किसी आतंकी संगठन का काम लगा। हमले की आशंका को देखते जेल के सारे सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया।

जब पास से देखा कि उसमें चमक-धमक के कपड़ों में सजे पांच लोग दिखे। उन्होंने पूरी बात सुरक्षाकर्मियों को बताई और पायलट ने माना कि गलती से उसने हेलीकॉप्टर को जेल में लैंड करा दिया है।

उनकी दलील सुन सभी को छोड़ दिया गया। इनका ताल्लुक बांग्लादेश के एक अमीर परिवार था।

जेल के आईजी ब्रिगेडियर सईद इफ्तिखारउद्दीन के मुताबिक पूछताछ से पता चला कि जेल के पास स्थित एक गांव में शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए एक परिवार हेलीकॉप्टर से निकला था।