Tuesday , April 21 2026 10:40 PM
Home / News / India / सीमा पर तनाव के बीच चीन का ये बैंक दे रहा है भारत को 5700 करोड़ का लोन, वजह काफी बड़ी है

सीमा पर तनाव के बीच चीन का ये बैंक दे रहा है भारत को 5700 करोड़ का लोन, वजह काफी बड़ी है


सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव (india china clash in ladakh) बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को तो विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक झड़प तक हो गई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इसी बीच ये खबर आ रही है कि बीजिंग के एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB-Asian Infrastructure Investment Bank) की ओर से भारत के लिए 75 करोड़ डॉलर यानी 5700 करोड़ रुपए का लोन मंजूर कर दिया गया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर चीनी बैंक भारत को लोन क्यों दे रहा है?
AIIB बैंक की तरफ से भारत को लोन कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए दिया जा रहा है। इस लोन का लक्ष्य कमजोर तबके को सहायता देना है। साथ ही इससे कारोबारियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस लोन का मकसद सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क को मजबूती देना और हेल्थकेयर में सुधार करना भी है।
पहले भी दिया था लोन
बता दें कि इस बैंक ने कोरोना से निपटने के लिए भारत को मई महीने में भी 50 करोड़ डॉलर का लोन मंजूर किया था। यह लोन 10 अरब डॉलर के उस लोन का हिस्सा हैं, जिसकी घोषणा बैंक ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए की है।